भूपेश पांडेय के उतरौला निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा
रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र ने डिप्टी एसपी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर व कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा भारतीय इंटर कॉलेज उतरौला मेंं हुई। स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूर्ण किया। दिल्ली में यूपी पीसीएस की तैयारी करने के लिए चले गए। अपने लगन व मेहनत के कारण इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इनके पिता दुर्गेश कुमार पांडेय जो कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम कठेर शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं।
इनके बाबा स्वर्गीय श्याम नारायण पांडेय भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के संस्थापक एवं प्रबंधक थे। भूपेश पांडेय ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को देते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचाने में उन सभी का महत्वपूर्ण योगदान व मार्गदर्शन रहा। चयन की सूचना मिलने के बाद घर व मित्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इनके बड़े भाई अमरीश पांडेय उतरौला के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात हैं। भूपेश पांडेय के उतरौला निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इनके सहपाठी मित्र सुशील तिवारी, अंकित पांडेय,नीरज शुक्ला, अमित पाठक, विकास मोदनवाल,संदीप श्रीवास्तव,बजरंगी गुप्ता, अमन प्रीत सिंह ने बधाई दी है।
