Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुर बलरामपुर: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबकर दो की मौत

 बलरामपुर: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबकर दो की मौत

बलरामपुर (हि.स.)। पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग-730 रामनगर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की दबकर मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भोजपुर ग्राम से टेन्ट का सामान ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर मोइनुद्दीन,भगवानदीन, शमशेर अली बढ़ई पुरवा आ रहे थे। रामनगर कर्बला के पास ट्रैक्टर के दाहिने तरफ आगे पहिया का एक्सेल टूट जाने से अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया। चालक मोइनुद्दीन ( 30) निवासी बढ़ईपुरवा, भगवानदीन (29) निवासी करहिया का ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई । शमशेर अली पुत्र हामिद अली (33) निवासी करहिया गंभीर रुप से घायल हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा लायी, जहां पर मोइनुद्दीन व भगवान दीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular