Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने पर बुजुर्ग की हुई मौत, मुकदमा...

बलरामपुर : झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने पर बुजुर्ग की हुई मौत, मुकदमा दर्ज

बलरामपुर (हि.स.)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र ग्राम ओड़ाझार कला में मंगलवार को झोलाछाप से इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग का इंजेक्शन लगाने के उपरांत मौत हो गई है। बुजुर्ग के मौत पर परिजनों ने चिकित्सक के घर का घेराव कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ओड़ाझार कला निवासी सैयद अब्दुल हक (61) गांव में ही नजीब अहमद के पास तबीयत खराब होने पर इलाज कराने गए थे। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई है।

देवीपाटन चौकी इंचार्ज राज किशोर वर्मा ने बताया कि मृतक अब्दुल हक अस्थमा के मरीज थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के पुत्र अब्दुल कलाम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular