Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: घर का ताला तोड़, अज्ञात चोरों ने पांच लाख की संपत्ति...

बलरामपुर: घर का ताला तोड़, अज्ञात चोरों ने पांच लाख की संपत्ति चुराई

बलरामपुर(हि.स.)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओड़ाझार कला में 18-19 की रात अज्ञात चोरों ने केशवराम शुक्ल के घर पर धावा बोलकर घर में रखी तकरीबन पांच लाख के गहने व कीमती समान चुरा ले गये। गृह स्वामी को मामले की जानकरी सुबह जागने पर हुई। 

पीड़ित केशवराम शुक्ल ने बताया कि वह शंकरपुर में एक वैवाहिक आयोजन में गए हुए थे। घर पर केवल छोटा बेटा गोकरन अपनी पत्नी के साथ था। जो रात में लाइट न होने से सभी छत पर सोने चले गये थे। रात में आंगन में उतरकर चोरों ने घर में घुसकर कैश व कीमती सामान चुरा ले गए। कमरे में बाइक खरीदने के लिए रखा 90 हजार रुपये, महिलाओं के रखे पुराने जेवर जिसकी कीमत तकरीबन करीब चार लाख रुपये थी जिसे चोर उड़ा ले गये। दो बॉक्स करीब 500 मीटर दूर बन रहे नहर पर मिला। जिसमें चोरों ने रखे कपड़े को फाड़ दिया था। 
प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जल्दी ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular