Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर:रिपोर्ट लगाने के बदले घूस मांगने का ऑडियो वायरल,लेखपाल निलंबित

बलरामपुर:रिपोर्ट लगाने के बदले घूस मांगने का ऑडियो वायरल,लेखपाल निलंबित

बलरामपुर(हि.स.) । मोबाइल पर रुपये की मांग करते हुए लेखपाल का ऑडियो वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रिपोर्ट लगाने को लेकर दस हजार रुपये की मांग की गई है। आडियो में रुपये की मांग कर रहे तुलसीपुर तहसीलदार क्षेत्र के बरगदवा सैफ के लेखपाल विजय सोनी का बताया जा रहा है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए लेखपाल विजय को डीएम डा. महेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया है। जांच तुलसीपुर तहसीलदार को दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए तहसीलदार प्रमेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular