Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेली : तीन ईवीएम मशीनें हुई फेल, कई घंटे प्रभावित रहा मतदान

बरेली : तीन ईवीएम मशीनें हुई फेल, कई घंटे प्रभावित रहा मतदान

बरेली (हि.स.)। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। इसी बीच अलग—अलग बूथों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी मिली है। इसकी वजह से कई घंटे मतदान प्रभावित रहा। मशीनों को बदलने के बाद दोबारा से मतदान शुरु कराया गया।

जानकारी के मुताबिक,बरेली के 118 बहेड़ी विधानसभा के एमजीएम इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ नंबर पर ईवीएम मशीन गड़बड़ी पायी है। जूनियर हाईस्कूल में बने पोलिंग बूथ संख्या 170 पर भी ईवीएम फेल हो गई। इस दौरान यहां पर मतदान करने आये मतदाताओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। तीन मशीनें बदलने के बाद मतदान शुरु हो सका। करीब डेढ़ घंटे तक मशीनें खराब रही।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular