Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबमरौली-मनौरी स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली से रेल परिचालन शुरु

बमरौली-मनौरी स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली से रेल परिचालन शुरु

– प्रयागराज जंक्शन पर अब नहीं होगा रेलगाड़ियों का विलम्बन

प्रयागराज (हि.स.)। प्रयागराज मंडल के सिग्नल और दूरसंचार विभाग द्वारा प्रयागराज-कानपुर खंड के बमरौली-मनौरी स्टेशनों के बीच 08.49 किलोमीटर लम्बे खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली कमीशन किया गया है। इससे इस खंड की ट्रेन-परिचालन क्षमता बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक लाभ यात्रियों को होगा क्योंकि यात्री ट्रेन लगातार समय से आगे बढ़ती रहेंगी।

उक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया है कि बमरौली-मनौरी खंड के तीनों रिले हट में हिटाची की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाया गया है। पावर सप्लाई के निर्बाध आपूर्ति के लिए इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम लगाया गया है। इस कार्य के साथ बमरौली-मनौरी खंड के समपार फाटक संख्या 5(सी) को ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली के साथ इंटरलॉक करके समपार फाटक पर सड़क यातायात को और अधिक सुरक्षित बनाया गया है। इसके मैकेनिकल फाटक के स्थान पर अब विद्युत संचालित फाटक लगाया गया है।

प्रयागराज स्टेशन मंडल के व्यस्ततम स्टेशनो में से एक है। डीसी ट्रैक सर्किट के फेल होने पर इस स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों का विलम्बन को हर हाल में रोकने के लिए सिग्नल विभाग ने योजनाबद्व तरीके से प्रयागराज स्टेशन के पूर्वी स्टेशन यार्ड में डीसी ट्रैक सर्किट के साथ एमएसडीएसी एक्सल काउंटर लगाया है। साथ ही, प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 तथा 5 के ट्रैक पर ड्यूल एक्सल काउंटर लगाया गया है। पहले, बारिश के दौरान स्टेशन का यार्ड पानी से भर जाने से डीसी ट्रैक सर्किट विफल हो जाता था। इससे इस स्टेशन से होकर चलने वाली ट्रेनों का समय पालन बहुत प्रभावित होता था। अब ऐसी घटनाओं के कारण होने वाली सिग्नल विफलताओं पर विराम लग गया है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular