Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबन्द फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के 03 बदमाश गिरफ्तार

बन्द फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के 03 बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। विजय नगर पुलिस ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बंद पड़े फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के 03 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर नितिन अग्रवाल ने बताया कि विजय नगर थाना पुलिस ने मेडिकल सर्विस रोड प्रताप विहार से 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों में अशरफ, सलमान और राजू शामिल है। ये बदमाश दिन में दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में बंद पड़े फ्लैटों की रेकी करते थे। उसके बाद रात में उनमें चोरी की वारदात को अंजाम देते थे । उनके कब्जे से चोरी के पीली एवं सफेद धातु के आभूषण , घटनाओं मे प्रयुक्त 01 कार, 01 स्कूटी, 01 तमंचा, 02 कारतूस और 01 चाकू बरामद हुआ।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular