जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बिजली बकाया वसूलने गए विभागी कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कर्मचारियों को मुक्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, कटरा बाजार उप केंद्र के अवर अभियंता अनय कुमार साहनी सहयोगी कर्मचारियों के साथ पहाड़ापर में बकाया वसूली का कैंप लगाए हुए थे। वे बकाया जमा न करने वालों का कनेक्शन काट देने की बात कह रहे थे। इससे नाराज होकर असरना निवासी माधव ने करीब डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के साथ टीम पर हमला करते हुए कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया और सरकारी काम में व्यवधान डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विद्युत कर्मचारियों को छुड़ाया। अवर अभियंता ने बताया कि प्राथमिक दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
