Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यबंजारा समाज की बहनों ने सरसंघचालक भागवत को बांधी राखी

बंजारा समाज की बहनों ने सरसंघचालक भागवत को बांधी राखी

नागपुर (हि.स.)। बंजारा समाज की महिलाओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर भारत की छात्राएं और राष्ट्र सेविका समिति की बहनें डॉ. भागवत को राखी बांधती हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन का शुभारंभ बंजारा महिलाओं ने किया।

देश में इस बार रक्षाबंधन का पर्व दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वर्ष प्रतिपदा, हिन्दू साम्राज्य दिवस, रक्षाबंधन, गुरु पूर्णिमा, विजया दशमी और मकर संक्रांति छह उत्सव मानाए जाते हैं। इन उत्सवों के आयोजन के पीछे संघ का अपना एक विशेष दर्शन होता है। रक्षाबंधन को संघ की परंपरा में विशेष महत्व दिया गया है। कोरोना महामारी के चलते विगत दो वर्षों से नागपुर के महाल स्थित संघ कार्यालय में रक्षाबंधन का पर्व आयोजित नहीं किया गया, लेकिन कोरोना के मामलों में कमी के चलते इस वर्ष महिलाएं राखी बांधने संघ मुख्यालय पहुंचीं। पारंपरिक वेशभूषा मे संघ कार्यालय पहुंचीं बंजारा समाज की महिलाओं ने सरसंघचालक डॉ. भागवत को राखी बांध कर अपना स्नेह और शुभकामनाएं प्रदान कीं।

मनीष कुलकर्णी

RELATED ARTICLES

Most Popular