Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'फाइटर' के सेट पर दिखा ऋतिक रोशन का नया लुक, वीडियो...

फिल्म ‘फाइटर’ के सेट पर दिखा ऋतिक रोशन का नया लुक, वीडियो वायरल

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आयेंगे। ऋतिक रोशन इन दिनों असम में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच सेट से उनकी कुछ तस्वीरें व वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें ऋतिक डैशिंग अवतार में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

फिल्म फाइटर भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी। फिल्म में ऋतिक के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। फिल्म की कहानी भारतीय परिस्थितियों पर आधारित है और देश के सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को सलाम करती है। ‘फाइटर’ एक शानदार फिल्म होगी जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular