Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की देर रात उच्च तापीय लाइन का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी धर्मेन्द्र (28) पुत्र जाहर सिंह बुधवार की देर रात खेत से घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार तभी अचानक गांव में एक उच्च तापीय लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से धर्मेन्द्र को विद्युत करंट लग गया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों के साथ-साथ परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में धर्मेन्द्र को उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लेकर आये। जहां चिकित्सक राहुल जैन ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। धर्मेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular