Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: लापता बालक पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

फिरोजाबाद: लापता बालक पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

फिरोजाबाद(हि.स.)। मक्खनपुर थाना पुलिस की टीम ने घर से नाराज होकर निकले लापता बच्चे निखिल को तलाश लिया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह के अनुसार बुधवार की देर रात्रि डायल 112 के कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना कि आनन्द कुमार निवासी ग्राम जेवड़ा थाना मक्खनपुर का पुत्र निखिल (11) सुबह से लापता है। जिसने काली टीशर्ट व काला लोअर पहना हुआ है। इस सूचना पर तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष मक्खनपुर के नेतृत्व में आठ टीम मय मोटरसाइकिल का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा बच्चे निखिल की तलाश हेतु मोटरसाइकिलों से कस्बा मक्खनपुर एवं आसपास के ग्रामों में तलाश शुरू की गयी। जिसमें कड़ी मेहनत के फलस्वरूप करीब बच्चे निखिल को थाना क्षेत्र शिकोहाबाद के ग्राम आरोंज मे हो रही भागवत पांडाल से शकुशल बरामद कर उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ पर परिजनों ने बताया कि उनका बेटा नाराज होकर घर से चला गया था। माता पिता व क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता से की गयी कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यवाही की सराहना की है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular