Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: कोर्ट ने मुलायम सिंह के समधी सहित 12 के खिलाफ जारी...

फिरोजाबाद: कोर्ट ने मुलायम सिंह के समधी सहित 12 के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

फिरोजाबाद (हि.स.)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किये हैं।

मामला थाना लाइनपार क्षेत्र से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 सितम्बर 2018 में थाने पर नगला विष्णु निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र किशन स्वरूप ने शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू सहित 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना उपरांत 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। इस मामले में पूर्व चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। न्यायालय के नए नियम के तहत स्टे अवधि छह माह तक मान्य है। स्टे अवधि समाप्त होने के साथ ही न्यायालय एसीजेएम फिरोजाबाद अमरीश त्रिपाठी ने आरोपियों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन कोई जवाब नहीं आने के कारण न्यायालय ने पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू समेत 12 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

न्यायालय ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular