महराजगंज(हि.स.)। 21 सितम्बर को ताबड़तोड़ फायरिंग कर शहर के मोहद्दीपुर में दहशत फैलाने वाले शुभम सिंह उर्फ सिंघाड़ा सिंह को महराजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है।
रविवार को केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक नेपाल भागने की कोशिश के दौरान घुघली पुलिस ने उसे ढोढिला के पास गिरफ्तार कर लिया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार को एक प्रेसनोट के माध्यम से बताया है कि पुलिस को देख वह बाइक से लड़खड़ाकर गिर गया था और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बावजूद इसके पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले शुभम सिंह उर्फ सिंघाड़ा सिंह के खिलाफ धारा 307 व आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग दो केस दर्ज किया गया है। शुभम के खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में भी हत्या के प्रयास, बलबा, 7 सीएलए समेत कई धाराओं में केस दर्ज है।
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुठभेड़ में महाराजगंज में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
