Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रूखाबाद : दो करोड़ की अफीम संग एक तस्कर गिरफ्तार

फर्रूखाबाद : दो करोड़ की अफीम संग एक तस्कर गिरफ्तार

फर्रूखाबाद (हि.स.)। कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को दो करोड़ रुपये की अफीम बरामद हुई है। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने बीआरएस लॉन से चांदपुर की ओर जाने वाले रास्ते के पास से मादक पदार्थ तस्कर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 13 किलो अफीम बरामद हुई, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। 
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त दिनेश मादक पदार्थ की तस्करी करता है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular