Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में 3 दिन से लापता बच्चे का मिला शव, जांच में...

फर्रुखाबाद में 3 दिन से लापता बच्चे का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद में बीते 3 दिन से लापता बालक का बगीचे में लहूलुहान शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्‍थल का जायजा लिया और शव बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी यामीन का 10 वर्षीय बालक अमान उर्फ लालू बीते 8 जून को 11 बजे घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद यामीन ने बेटे की गुमशुदगी शहर कोतवाली में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस की जांच अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि बच्‍चे के शव मिलने की सूचना मिली। शव देख कर पता चल रहा था कि बच्चे की हत्या को उसी दिन अंजाम दे दिया गया और शव को बगीचे में फेंक दिया। बच्चे के शव को जंगली जानबरों ने बुरी तरह से छत विक्षत कर दिया। पुरे मामले सूचना परिजनों ने पूर्व प्रधान मुफीद को दी। मुफीद ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी नितेश कुमार, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय के साथ ही फिल्ड यूनिट व स्वाट टीम मौके पर आ गई। फिलहाल पुलिस नें जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि कई टीमें बालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular