Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : भाई ने उधारी के 26 लाख रुपये नहीं दिया तो...

फर्रुखाबाद : भाई ने उधारी के 26 लाख रुपये नहीं दिया तो कानपुर से आई बहनों ने किया आत्मदाह का प्रयास

फर्रुखाबाद (हि.स.) शहर कोतवाली क्षेत्र में भाई से पैसे बसूलने के लिए कानपुर से आई बहनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने अपने ऊपर तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया।

जनपद कानपुर कौशलपुरी निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार राजानी की पत्नी भावना ने अपनी विधवा बहन व पड़ोसी के साथ कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला पक्का पुल निवासी किशन लाल श्यामवानी के घर पहुंची।

भावना ने भाई किशन लाल सिंधी से उधारी के 26 लाख रुपए देने को कहा। तो किशनलाल ने रुपए देने में टालमटोल की। इसी विवाद दौरान के दौरान दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। झगड़ा देखने वालों की काफी भीड़ लग गई। गुस्साई भावना ने स्वयं के ऊपर व साथ आये युवक के ऊपर भी केरोसिन डालकर माचिस से आग लगाने का प्रयास किया।

पड़ोसियों ने माचिस छीन ली। पुलिस पीड़ित महिलाओं व किशनलाल को चौकी ले गई। किशनलाल के परिजन भी पहुंचे किशनलाल ने फिलहाल रुपए दे पाने में असमर्थता जाहिर की, लेकिन महिलाएं तुरंत ही रुपये देने की मांग को लेकर अड़ गई।

रुपयों को लेने के लिए दोनों महिलाओं की परिजनों के साथ काफी नोकझोंक हुई। गुस्साई महिलाओं ने चौकी में भी काफी हंगामा मचाया। चौकी इंचार्ज ने मामले की रिपोर्ट अपने थाने में दर्ज करने की सलाह दी। पुलिस ने बवाल टालने के लिए पीड़ित महिला की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। मालूम हो की किशन सिंधी की पक्का पुल बाजार में कृष्णा बेकरी है। जिसमें पहले होटल चलता था।

भावना ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने भाई किशनलाल को वर्ष 2013 से वर्ष 2018 तक नगद 26 लाख रुपये उधार दिए हैं। वह अपने रुपए मांगने भाई के मकान पर गई तो भाई ने रुपए नहीं दिए। टालमटोल करने के बाद गाली गलौज कर मेरी पिटाई की है। कोतवाल वेदप्रकाश ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular