Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा विधायक को जान का...

फर्रुखाबाद : जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा विधायक को जान का खतरा

फर्रुखाबाद(हि.स.)। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की जान का खतरा बना हुआ है। असामाजिक तत्व उनके बंगले के आसपास लग्जरी गाड़ियों से घूम रहे हैं। वह किसी तरह जिला पंचायत चुनाव प्रभावित करना चाह रहे हैं। 
बताते चलें कि, अभी कुछ दिन पहले भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के जय नारायण वर्मा रोड आवास के बाहर कुछ दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें से 06 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस फायरिंग में भाजपा नेता विमल कटिहार की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर इस समय भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव को पूरी दमखम से चुनाव लड़ा रहे हैं। जिसकी वजह से विरोधी पार्टी के कुछ गुंडे चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा विधायक के बंगले के बाहर चक्कर लगा रहे हैं। सबसे दुखद बात यह है कि एक विधायक की जान का खतरा बना हुआ है और जानकारी होने के बाद भी पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे है।
बता दें कि, बीती रात भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के घर के बाहर दो लग्जरी गाड़ियां लगातार चक्कर काटती रही। यही नहीं की उनके बेटे को धमकियां भी दी गई। इसके बाद भी अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह की जान को खतरा ही नहीं बल्कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए एक वीडियो भी वायरल किया गया है। 
इस संबंध में जब भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव प्रभावित करने के लिए इस तरह के कृत्य किए जा रहे हैं। इस समय कुछ भी हो जाना सम्भव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular