Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : गंगा ने फिर तरेरी आंखे, गांवों के सम्पर्क टूटे

फर्रुखाबाद : गंगा ने फिर तरेरी आंखे, गांवों के सम्पर्क टूटे

फर्रुखाबाद (हि.स.)। गंगा नदी में नरौरा बांध तथा हरिद्वार से पानी छोड़े जाने से शनिवार को गंगा का जल स्तर फिर चेतावनी बिन्दू पर पहुंच गया है। गंगा नदी के आंखें तरेरने से शमशाबाद क्षेत्र के कई गांवों दहशत का माहौल उतपन्न हो गया है। राम गंगा के जल स्तर में गिरावट आई है।

बताते चलें कि, गंगा में नरौरा बांध से 1,12,255 तथा हरिद्वार से 1,02,399 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। जिससे गंगा नदी का जल स्तर चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है। चेतावनी बिंदु पर गंगा का जल स्तर पहुंचने से शमसाबाद तराई के गांव जलमग्न हो गए हैं। गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। इस बिंदु को गंगा का पानी छूने लगा है।

रामगंगा नदी का चेतावनी बिंदु 135.15 मीटर पर है। इस चेतावनी बिंदु से रामगंगा का पानी काफी नीचे खिसक गया है। हालांकि रामगंगा में हरेली खो, रामनगर बैराज से 3636 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गांव हरसिंगपुर के रहने वाले अजय पाल, रामनिवास व चाचूपुर के रहने वाले रमेश राजपूत बताते हैं कि, यदि गंगा का जल स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से टूट जाएगा।

एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का पल पल पर जायजा ले रहा है। इस विभीषिका से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular