Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफरक्का एक्सप्रेस में लूट को अंजाम देने पूर्व लुटेरा गिरफ्तार

फरक्का एक्सप्रेस में लूट को अंजाम देने पूर्व लुटेरा गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। त्योहार से पूर्व चोरी व लूट की वारदातों को लेकर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। इसकी रोकथाम को लेकर कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने कमर कस ली है। स्टेशन व ट्रेनों में चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम की कड़ी में जीआरपी ने एक लुटेरे को पकड़ा है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने फरक्का एक्सप्रेस में लूट की योजना के बारे में जानकारी दी है। शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए स्टेशन व आउटर के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक समर सिंह ने सोमवार को बताया कि आगामी दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की भीड़भाड़ के बीच चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश में भी सक्रिय हो गए हैं। यात्रियों को सुरक्षित व बदमाशों की आपराधिक घटनाओं से बचाए जाने के लिए जीआरपी पुलिस की टीम लगातार निगरानी करते हुए धरपकड़ में लगी है। इसी कड़ी में आज फरक्का एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया। झींझक स्टेशन के पास ट्रेन के कोच नम्बर 08 से रोहन शेख (24) पुत्र अली हुरमुच निवासी नाथुपुर, गुड़गांव हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया रोहन अपराधी है और चलती ट्रेन में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार लुटेरे के खिलाफ पूछताछ के आधार पर आगे कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल आजाद खां व कांस्टेबल नरेंद्र राय रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular