Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: चाकू से प्राणघातक हमला, मोटरसाइकिल सवार दो घायल

फतेहपुर: चाकू से प्राणघातक हमला, मोटरसाइकिल सवार दो घायल

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में सोमवार सुबह मंदिर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू में हमला कर दिया। चाकू के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर आरोपी को पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार करके जेल भेजकर घटना की जांच शुरू की है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव सरई का पुरवा मजरे छीमी पुरइन निवासी बच्चा तिवारी व रामलाल यादव जो आज सुबह मोटरसाईकिल से मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव निवासी बलराम ने रोका और चाकू से ताबड़तोड़ दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों पर हमला करके घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों हमलावर को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

घायल बच्चा तिवारी के पुत्र हिमांशु तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिता जी रामलाल यादव के साथ आज सुबह मोटरसाइकिल से मंदिर जा रहे थे। तभी कड़ाधाम निवासी बलराम ने, जो इस समय अपनी ससुराल सरई का पुरवा गांव में रह रहा है, रास्ते में बिना किसी कारण मेरे पिता व रामलाल यादव पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

खागा क्षेत्राधिकारी गयादत्त मिश्रा ने बताया कि हमलावर बलराम को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत स्थिर हालत में सुधार हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular