– सात शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को स्वाट व पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित शराब का करोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम ने अपमिश्रित शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरा पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अपमिश्रित अवैध शराब, खाली पव्वे, बोतल, रेपर व शराब बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिल रही थी कि जिले में एक स्थान पर अवैध रूप से अपमिश्रित शराब बनाई जा रही है। जिसके बाद स्वाट व थाना पुलिस ने टीम बनाकर पूरे मामले की जांच शुरू की। सही जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। मौके से बड़ी मात्रा में अमिश्रित शराब की पेटियां, पव्वे, बोतल, रेपर सहित शराब बनाने के लिए प्रयुक्त सामान बरामद किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी स्प्रिट से शराब तैयार कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपी प्रतापगढ़, कौशाम्बी सहित कई जिलों में यह अपमिश्रित शराब सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। जिस पर अभी टीमें काम कर रहीं है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी बोलेरो और स्कर्पियो गाड़ी के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में अपमिश्रित शराब की सप्लाई करते थे। एक फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम तय किया गया। वहीं सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
फतेहपुर : अपमिश्रित शराब बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
