Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: अनियंत्रित होकर प्राईवेट बस पलटी, कई सवारियां घायल

फतेहपुर: अनियंत्रित होकर प्राईवेट बस पलटी, कई सवारियां घायल

– पुलिस ने घायल सवारियों को अस्पताल में कराया भर्ती 
 फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को फतेहपुर से सवारियां भर जहानाबाद कस्बा जा रही प्राईवेट बस अनाचक पलट गयी। बस पलटने से 04 सवारियां घायल हो गयी। बस पलटते ही सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आये और घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
जानकारी के अनुसार, चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास प्राईवेट बस पलट गई। जिसमें 04 सवारियां घायल हो गयी। फतेहपुर शहर के जयराम नगर चौराहे से सवारियां भर कर प्राइवेट बस संख्या up17c 8737 जहानाबाद कस्बे जा रही थी। जैसे ही वह चांदपुर थाने के मदरी गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें लक्ष्मी (50) पुत्र स्वर्गीय सुरेश निवासी सुनार गली, पुखराया, कानपुर देहात, बछराज सिंह पुत्र शिव गोविंद सिंह (62) निवासी भिकनीपुर, थाना चांदपुर, सावित्री (45) पत्नी छोटेलाल निवासी वेदा घाटमपुर कानपुर नगर, प्रशांत (02) पुत्र रमेश निवासी बेंदा घाटमपुर कानपुर नगर सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास आज एक प्राइवेट बस पलटी है। जिसमें चार सवारियां घायल हुई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उचित ईलाज कराया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular