Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्लॉट से कब्जा हटाने को लेकर चली गोली, युवक गंभीर

 प्लॉट से कब्जा हटाने को लेकर चली गोली, युवक गंभीर

झांसी(हि. स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में प्लॉट से कब्जा हटाने को लेकर हुए विवाद में कब्जाधारी दबंग ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक को जा लगी, इससे युवक अचेत होकर गिर गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी कृपेन्द्र सिंह पुत्र रज्जन सिंह का गांव के ही युवक से प्लॉट से कब्जा हटाने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते आज कृपेन्द्र ने उक्त युवक से प्लॉट से कब्जा हटाने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान उक्त युवक के बेटे द्वारा पीछे से गोली चला दी गई। गोली कृपेन्द्र को जा लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। वहीं गोली की आवाज सुन लोग एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना देने के साथ घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की ओर से मामले की तहकीकात की जा रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular