Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेम प्रसंग के चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की...

प्रेम प्रसंग के चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी, दोनों गिरफ्तार

बांदा (हि.स.)। पति की गैरमौजूदगी में भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग में लिप्त बहू ने प्यार में बाधक बनी सास की ईंट से कुच कर हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने हत्यारी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम माटा की है। ग्राम माटा की रहने वाली भोला देवी (55) पत्नी कमला यादव का बेटा अमर हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है, जबकि भोला देवी अपनी बहू किरन के साथ घर पर रहती थी। इस दौरान बहू का अपने भतीजे राजेंद्र यादव से प्रेम प्रसंग चलने लगा। पति की गैरमौजूदगी में वह अपने प्रेमी से छुप छुप कर मिलने लगी और दिनोंदिन उनका प्रेम परवान चढ़ रहा था। इसी दौरान सास कमला देवी ने अपनी बहू को राजेंद्र यादव के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

उसने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे को आने दो, मैं तुम्हारी सारी करतूत बताऊंगी। इस बात से भयभीत बहू ने प्रेमी से मिलकर सांस को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत शुक्रवार की रात जमीन में सो रही कमला देवी की ईंट से कुचकर नृशंस हत्या कर दी।

इस बारे में तिंदवारी थानाध्यक्ष चन्द्रकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों ने सास के सिर पर ईटों से वार कर दिया, जिससे उसका चेहरा भी कुचल गया है। मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की और बहू से बातचीत करने में मामला संदिग्ध नजर आया। जिससे बहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। तब उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली, जिसके आधार पर भतीजे राजेंद्र यादव को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular