राज्य डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में एक प्रेमी जोड़े ने अपने जीवन का खौफनाक अंत कर लिया। दोनों ने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दोनों ने एक-दूसरे को गमछे से बांध लिया और शिवनाथ नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार को दोनों का शव नदी में मुक्तिधाम के पास मिला। टीआई एसएन सिंह ने बताया कि गुरुवार को नदी पहुंचे लोगों किनारे पर शव देखा। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। युवक व युवती एक गमछे से बंधे हुए थे। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। लड़की के हाथ में एक कागज मिला, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। फोन करने पर पता चला कि वह नंबर लड़की के पिता का है। उसे पूरी जानकारी देकर बुलाया गया। उसने लड़की की शिनाख्त की और युवक के बारे में भी जानकारी दी। लड़के का नाम रितेश वर्मा (20 वर्ष) है और वह मछली मार्केट सुपेला, भिलाई का निवासी था। वहीं लड़की की उम्र 16 वर्ष है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रितेश व किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। लड़की को उसके पिता ने युवक से दूर बिहार भेज दिया था। 2 दिन पहले 30 जून को वह लौटी थी। दुर्ग लौटते ही लड़की अपने प्रेमी रितेश से मिलने भिलाई गई और उसके बाद दोनों किसी को बिना कुछ बताए लापता हो गए। गुरुवार को दोनों की लाशें शिवनाथ नदी में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढें : बिजली बिल बाकीदारों को बड़ी राहत, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
