Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका वाड्रा 10 अक्टूबर को वाराणसी में करेंगी जनसभा

प्रियंका वाड्रा 10 अक्टूबर को वाराणसी में करेंगी जनसभा

लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगीं।

उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभा की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है। जनपद की ऐतिहासिक सभा को प्रियंका गांधी वाड्रा सम्बोधित करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थितियां पिछले 32 वर्षों में लगातार बिगड़ती जा रही है, राज्य का विकास बाधित हुआ है। वहीं, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार प्रियंका के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular