Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका की प्रतिज्ञा, किसी भी बीमारी में मुफ्त होगा 10 लाख तक...

प्रियंका की प्रतिज्ञा, किसी भी बीमारी में मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा की घोषणा की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेशवासियों का किसी भी बीमारी में 10 लाख तक मुफ्त इलाज सरकारी खर्चे पर किया जाएगा। इसका खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की घोषणापत्र समिति ने घोषणापत्र बनाते समय विभिन्न वर्गों, किसानों, नौजवानों और प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों से सुझाव के बाद स्वास्थ्य की इस महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।कोरोना की पहली और दूसरी लहर की सबसे ज्यादा भयावहता उत्तर प्रदेश में थी। भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत की वजह से लोगों को समय से ऑक्सीजन और बेड नहीं मिल सके। इसका परिणाम हम सब ने देखा कि लाखों लोग अपनी जान गवां बैठे।

प्रियंका गांधी ने कहा लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और पहले से बदहाल अर्थब्यवस्था से लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में चाहे मध्यम वर्ग हों या गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले या अन्य वर्ग, सभी ऐसी परिस्थितियों में मंहगा इलाज करा पाने में असहज हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया है, इस प्रतिज्ञा से प्रदेश के 22 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। इससे पहले भी प्रियंका गांधी अन्य सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular