Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनप्रियंका और निक के बीच मनमुटाव की खबरें, पीसी ने सोशल मीडिया...

प्रियंका और निक के बीच मनमुटाव की खबरें, पीसी ने सोशल मीडिया बायो से हटाया सरनेम जोनस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने नाम के आगे लगा जोनस सरनेम हटा लिया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह साफ़ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रियंका के ऐसा करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए का रहे हैं कि शादी के लगभग तीन साल बाद अब प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी लिए प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया है। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रियंका ने निक जोनस को चर्चा में लाने के लिए ऐसा किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। हाल ही में प्रियंका ने दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी, जिनमें वह निक जोनस के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। वहीं अब प्रियंका के जोनस सरनेम हटाने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह -तरह की बाते चल रही हैं। हालांकि प्रियंका या निक में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular