Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रसपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पुनः अध्यक्ष बने शिवपाल यादव

प्रसपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पुनः अध्यक्ष बने शिवपाल यादव

लखनऊ(हि. स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की राष्ट्रीय कार्यसमिति मंगलवार को लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय पर हुई। इसमें सभी समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिवपाल यादव को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।

प्रसपा के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शिवपाल यादव फिर से अध्यक्ष बनाए गए और अब उनके द्वारा आगे कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा होगी।

उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जुटना हुआ है और सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी अपनी बातों को रखते हुए कार्यसमिति संपन्न कराई है।

वहीं प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल ने बताया कि 2022 चुनाव में हम जीतने के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। बसपा की तैयारी उत्तर प्रदेश में पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ने की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular