मेरठ (हि.स.)। एलएलबी छात्र प्रयाग हत्याकांड में एसटीएफ ने बुधवार को आरोपित संदीप को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में संदीप घायल हो गया। इससे पहले एक लाख के इनामी सनी काकरान अपने दो साथियों के साथ सोनीपत में गिरफ्तार हो गया। पुलिस पहले ही सनी के भाई और मां को गिरफ्तार कर चुकी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में एक लाख के इनामी सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर एलएलबी छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या कर दी थी। पुलिस पहले ही सनी के भाई अंकुर और मां को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि एक दिन पहले ही सनी काकरान अपने दो साथियों के साथ हरियाणा के साथ सोनीपत में गिरफ्तार हो गया। बुधवार को दिल्ली में एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अन्य आरोपित संदीप घायल हो गया। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि शनि बाजार दिल्ली में मुठभेड़ में संदीप घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। संदीप इससे पहले गोगी गैंग में काम करता था। इसके बाद दीपक बॉक्सर गैंग में काम करने लगा। उसने उप्र, हरियाणा और उत्तराखंड में कई वारदात को अंजाम दिया है।
कुलदीप
