Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : रामलला के मंदिर में भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं-सतीश...

प्रयागराज : रामलला के मंदिर में भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं-सतीश मिश्र

प्रयागराज । बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर सर्वोच न्यायालय के आदेश पर बन रहा है। इसमें भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोग 13 फीसद हैैं। यानी 25 करोड़ की जनसंख्या में तीन करोड़ ब्राह्मण हैं। यदि वे बिखरने और बंटने की बजाय एकजुट हो जाएं तो कोई उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उन्होंने ब्राम्हण समाज से एकजुटता की अपील की।
संगम नगरी के सैदाबाद स्थित गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं तरक्की आदि पर हुई विचार गोष्ठी में बसपा नेता मिश्र बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अपने सम्बोधन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मिश्र ने कहा कि भाजपा के लोग तो मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खा गए। भाजपा की नीयत होती तो कानून बनाकर मंदिर बनवा सकती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है। कानपुर के बिकरू कांड का भी उल्लेख किया। कहा कि अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बेल खारिज करा दी जबकि घटना में खुशी का कोई कसूर नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular