Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में रिटायर्ड फौजी की पीट-पीट कर हत्या

प्रयागराज में रिटायर्ड फौजी की पीट-पीट कर हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अबूबकरपुर में एक रिटायर्ड फौजी की लाठी-डंडे व ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मधुबन विहार कालोनी के निवासी धर्मेन्द्र सिंह (45) सेना से रिटायर्ड हैं। लगभग 11ः45 बजे उनको मार कर अधमरा कर दिया गया। बताया जाता है कि इसके पूर्व उनका गाड़ी को ओवरटेक करने के मामले में कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह आगे बढ़े तो अबूबकरपुर के पास लगभग आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए धर्मेन्द्र को स्वरूपरानी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विद्या कान्त/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular