Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में युवक की धारदार हथियार से हत्या

प्रयागराज में युवक की धारदार हथियार से हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के हकचारी गांव में बुधवार को युवक की सिर वार करके हत्या कर दी गई। 

शंकरगढ़ के हकचारी गांव निवासी दिनेश कुमार (20) पुत्र रामलाल दो भाई और छह बहनों में छोटा था। परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से वह बालू लादने का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह घर से पैदल निकला था। इसी बीच कोई व्यक्ति पीछे से धारदार हथियार से उसके सिर में कई वार करके मौके से भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही उसकी मां रामकली समेत परिवार के सदस्य एवं गांव के लोग पहुंचे और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
परिजनों की सूचना पर शंकरगढ़ थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी बारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। हत्या की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों की मानें तो लालापुर थाना क्षेत्र के बंगला गांव का एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।  
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है। मामले की जांच जारी है। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular