प्रयागराज(हि.स.)। कैन्ट थाना क्षेत्र के राजापुर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दबिश देने गई पुलिस टीम हमला पर कर दिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से दो तमंचा बरामद किया गया है।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि विधानसभा चुनाव में असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य कैन्ट के राजपुर में अजय पासी के घर पहुंचे हैं। इस सूचना पर कैन्ट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो तमंचा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
राम बहादुर/दीपक
