Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रयागराज : बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रयागराज (हि.स.)। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा मोहल्ले में रविवार को बीए की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि उसने अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। 

कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा निवासी राम विशाल राय की 18 वर्षीय बेटी बिपाशा राय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने के लिए गए तो वह फांसी के फंदे पर लटकती हुई दिखाई दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। कर्नलगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular