Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : बच्चों की सुरक्षा के प्रति सरकार पूर्ण रूप से सजग

प्रयागराज : बच्चों की सुरक्षा के प्रति सरकार पूर्ण रूप से सजग

भाजपाइयों ने आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों के कोविड19 मेडिसिन किट का किया वितरण 
प्रयागराज(हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपाइयों ने गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों के लिए सरकार द्वारा आई हुई मेडिसिन किट का वितरण किया। 
इस अवसर पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार पूर्ण रूप से सजग है। इस दिशा में सरकार आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का सर्वे कराकर संक्रमित हुए बच्चों तक कोविड-19 मेडिसिन किट पहुंचाने का कार्य कर रही है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कोविड-19 मेडिसिन किट में कोविड-19 से बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य वर्धक दवाइयां यूपी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए, जो आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे करते हुए संक्रमित हुए बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. शैलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, विवेक अग्रवाल, भोला सिंह आदि उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular