प्रयागराज (हि.स.)। धूमनगंज एवं सर्विलांश की संयुक्त टीम ने कटहुला गांव के समीप सोमवार भोर चोरी करने की योजना बनाते समय हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल एक बदमाश प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में साथूपुर गांव निवासी शकील है। दूसरा बदमाश उक्त जनपद के फतनुपर थाना के समीप निवासी हैदर है।
उन्होंने बताया कि रात लगभग दो बजे सूचना मिली कि कटहुला गांव में एक बन्द पड़े घर में कुछ बदमाश चोरी करने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर धूमनगंज थाना प्रभारी एवं सर्विलांश की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाने लगे। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए जबाबी कार्रवाई की। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया जाएगा।
प्रयागराज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर दो बदमाश गोली लगने से घायल
RELATED ARTICLES
