Monday, March 30, 2026
Homeकानपुरप्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

कानपुर देहात (हि.स.)। रनिया थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्य सरकारी योजनाओं एवं लाटरी के नाम पर अवैध तरीके से धन कमाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को उनके पास से कई दस्तावेज भी मिले हैं।

साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रनिया से पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पकड़ा है जो भोले भाले लोगों की जानकारी विभिन्न मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त करते थे। फिर फोन कर उनको विश्वास दिलाने के लिए कूट रचित दस्ताबेजों का प्रयोग कर धोखाधडी कर आर्थिक लाभ उठाते थे। पकड़ा गया अनिल सिंह और राजेश सिंह उर्फ चीता उर्फ दीपक मिश्रा यह दोनों रनिया के आर्यनगर के रहने वाले हैं। पुलिस को दोनों अभियुक्तों के पास से कई दस्तावेज और फोन बरामद हुए हैं।

अवनीश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular