कानपुर देहात(हि.स.)। जनपद में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अंतर्गत सचिवालय का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक व अध्यक्ष जिला पंचायत कानपुर देहात द्वारा रविवार को किया गया। इस दौरन उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी वहां मौजूद जनता को दी।
जनपद के संदलपुर ब्लॉक सुरासी ग्राम पंचायत के अंतर्गत बरी गांव में रविवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के अंतर्गत ग्राम सचिवालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक व प्रभारी अध्यक्ष जिला पंचायत कानपुर देहात राजेंद्र सिंह राजू ने किया। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को 6000 प्रतिमाह ग्राम निधि से दिया जाएगा। ग्राम सचिवालय में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली योजनाओं की संपूर्ण जानकारी सूचना पट्टिका पर चस्पा की जाएगी। किसान पंजीयन, राशन कार्ड, खतौनी, आय, जाति, निवास, मृत्यु, जन्म,प्रमाण पत्र विधवा, वृद्धा, विकलांग, पेंशन, बैंकिग, परिवार रजिस्टर की नकल जैसी प्रमुख सुविधाओं के लिए के लिए अब ब्लॉक और तहसील नही जाना पड़ेगा । सभी सुविधाएं ग्राम सचिवालय में ही उपलब्ध होंगी । जिन लेखपालों व ग्राम पंचायत अधिकारियों के पास ग्रामों का अतिरिक्त प्रभार है उनके सप्ताह में दिवस ग्राम पंचायतों के लिए निर्धारित होंगे और सूचना पट्टिका पर चस्पा किए जाएंगे। इस दौरान संदलपुर जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह गुड्डन, ग्राम प्रधान सुरासी साक्षी देवी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राम लखन कटिहार , निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य संतोष प्रताप सिंह, प्रधान खानपुर बीएन सिंह, हजारों की संख्या में ग्राम पंचायत आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए हुए प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्रामीण मौजूद रहे।
अवनीश
