Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री में छापा, छह गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री में छापा, छह गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हि.स.)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में राविवार दोपहर एटीएस और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूंछतांछ की जा रही है।

लालगंज कोतवाली केअसरही गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना मिलने पर एटीएस की टीम ने प्रतापगढ़ पुलिस के साथ रविवार को दोपहर छापा मारा। मौके से पुलिस ने दो पिस्टल, दो रिवाल्वर, डेढ़ दर्जन अर्धनिर्मित तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस, असलहा बनाने का उपकरण बरामद किया है। अवैध फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी होने पर प्रभारी एसपी गंगापार धवल जायसवाल पुनः प्रयागराज से लौट आए। वह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस बबलू अंसारी सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular