Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत

प्रतापगढ़ : स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बहलोलपुर के समीप भुपियामऊ की ओर जा रही स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार शाहबाज (19) पुत्र मो० इबरार निवासी डिहवा पवारपुर मांधाता की मौत हो गयी। वहीं स्कूटी सवार धर्मेंद्र पटेल पुत्र राम नरेश पटेल निवासी कोपा घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे भुपियामऊ चौकी इंचार्ज राजेश शुक्ला अपने हमराहियों के साथ शाहबाज को 102 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त बाइक व स्कूटी भुपियामऊ चौकी पुलिस अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular