Tuesday, July 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में चाकू घोंप कर महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला...

प्रतापगढ़ में चाकू घोंप कर महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

प्रतापगढ़ (हि. स.)। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह बाग में एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के उसारापट्टी गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक बाग में खून से लथपथ महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को महिला के शव के पास मोबाइल भी पड़ा मिला। शव की शिनाख्त कराई जा रही है। अमेठी और रायबरेली की पुलिस को भी सूचित किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर कटे के निशान है। चोट के निशान हैं। आसपास के जिलों में उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular