Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पूर्व सैनिकों का कस्बे में लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया

औरैया (हि. स.)। हर घर तिरंगा मुहिम में अब जनभागीदारी बढ़ने लगी है। जनपद के कंचौसी कस्बे में पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने उमंग व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा मुहिम के तहत अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सैनिकों का कस्बे में जगह-जगह स्वागत हुआ और लोगों ने हर घर तिरंगा मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया।

बांके बिहारी इंटर प्राइजेज के संस्थापक शिवम यादव ने यात्रा में शामिल हुए पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। इससे पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गजेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा को रवाना।भारत माता की जय, जय हिद के जयघोष के साथ यह यात्रा श्याम वाटिका से रेलवे स्टेशन रोड, बान रोड व औरैया रोड होते हुए गेस्ट हाउस में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सैनिकों का जोश देखते ही बन रहा था। देश के लिए विभिन्न लड़ाइयों में भागीदारी करने वाले पूर्व सैनिक सेवा के दौरान मिले मेडल लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।यात्रा में पूर्व सैनिक ब्रजेश सिंह परिहार, कन्हैया लाल यादव,रामकिशन, किशोरी लाल ,हरनाम सिंह भदौरिया, रामजी सहित जिलापंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, घनपत सिंह, सूरज नाथ सपेरा,गिरीश सिकरवार ,मयंक सविता, दीपक शर्मा व कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाशचंद्र मय फोर्स के साथ यात्रा में मौजूद रहे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular