Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बुधवार को यहां कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण सिंह पीजीआई लखनऊ में भर्ती थे लेकिन अब उनका इलाज यशोदा अस्पताल में होगा। इलाज के लिए लखनऊ से रवाना होकर कल्याण सिंह हवाई जहाज से हिण्डन एयरपोर्ट पर पहुंचे । इसके बाद यशोदा अस्पताल की एम्बुलेंस से सीधा उन्हें अस्पताल में लाया गया।

दरअसल अभी हाल में ही कल्याण सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ के कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लखनऊ के माल एवेन्यू में रहने वाले कल्याण सिंह को बुखार आ रहा था जिसके बाद उनकी जांच गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

 कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं।  वह यूपी 24 जून 1991 से0 6 दिसम्बर 1992 तक यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे।  वह चार सितम्बर 2014 से 8 सितंबर 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। वह लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular