लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आन्दोलन को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों से गुपचुप बातें कर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार दिन में किसानों से बेनतीजा वार्ता करती है व रात में पूंजीपतियों से गुपचुप बातें कर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वार्ता को लम्बा खींचकर भी आन्दोलन को कमजोर न कर पायेगी क्योंकि देश किसानों के साथ है।उन्होंने कहा कि किसानों को सता कर भाजपा सत्ता मे नहीं रह पाएगी।
इस बीच कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कई राज्यों के किसानों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है। इसके मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई बॉर्डर सील हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा, उसे छुएंगे तक नहीं, वहीं किसान इस बात पर अड़े हैं कि संसद सत्र बुलाकर कानून रद्द कराए जाएं।
आवश्यकता है
संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
