Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में घायल गोतस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गो मांस, एक कार...

पुलिस मुठभेड़ में घायल गोतस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गो मांस, एक कार और तमंचा बरामद

हापुड़ (हि.स.)। थाना सिम्भावली पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए एक गोतस्कर को बंदी बनाने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए गोतस्कर से 50 क्विंटल गो मांस, एक कार और एक तमंचा बरामद किया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि थाना सिम्भावली प्रभारी राहुल चैधरी अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रतुपुरा के जंगल में गोहत्या की जा रही है। सूचना मिलते ही वह अपने सहयोगियों के साथ तत्काल ग्राम रतुपुरा के जंगल की ओर चल दिए। घटनास्थल पर उन्होंने देखा कि तीन लोग गोहत्या कर रहे हैं। पुलिस ने गोहत्यारों को ललकारा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इसके उत्तर में पुलिस ने गोली चलाई। पुलिसकर्मियों की गोली एक आरोपी की टांग में लगी, जिस कारण वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को बंदी बना लिया। इस दौरान उसके दो अन्य साथी फरार होने में सफल हो गए।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और लगभग 50 किलोग्राम गो मांस बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी लिए जाने पर उससे एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम ग्राम रतुपुरा निवासी जाने आलम बताया। उसने अपने फरार साथियों के नाम ग्राम रतुपुरा निवासी शहजाद और रागिब बताए हैं। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। तीनों आरोपियों पर थाना सिम्भावली में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular