लखनऊ (हि.स.)। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 27 अगस्त 2021 को उन पर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर पर पुलिस पर हमला करने के संबंध में थाना गोमतीनगर में दर्ज एफआईआर की अग्रिम विवेचना की मांग की है। प्रभारी सीजेएम ने इस संबंध में थाना गोमतीनगर से 15 जून तक आख्या मांगी है।
27 अगस्त को थाना हजरतगंज में अमिताभ और सांसद अतुल राय पर दर्ज हुए एफआईआर में उन्हें आवास से ले जाने के क्रम में अमिताभ व नूतन ने पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोपों के संबंध में थाना गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज कराया था, जिसमे उन्हें दोषी बताते हुए कोर्ट में चार्जशीट प्रेषित किया गया। अब अमिताभ ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर यह कहा है कि मौके पर रिकॉर्ड किये गए तमाम वीडियो रिकॉर्डिंग व अन्य मौखिक साक्ष्यों से यह साफ़ हो जाता है कि यह एफआईआर पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके साक्ष्य लिए बिना ही चार्जशीट भेज दिया है। अतः मामले की अग्रिम विवेचना की जाए ।
दीपक
