Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब सहित तीन को मुचलके पर छोड़ा

 पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब सहित तीन को मुचलके पर छोड़ा

प्रयागराज (हि.स.)। उमेश हत्याकांड मामले में पुलिस एवं एसटीएफ तेजी से फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ के लिए गत दिनों अशरफ की पत्नी जैनब, उसकी पुत्री एवं बहन को उठाया था।

इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा तो पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके पूर्व तीनों से गहन पूछताछ हुई थी। लेकिन शूटरों के बारे में उनसे कोई जानकारी नहीं मिल पायी। जबकि पुलिस अतीक के फरार बेटे की तलाश में अशरफ के ससुराल में छापामारी की थी। वहीं से पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों को उठाया था। जैनब के अधिवक्ता ने बिना कारण उनको कस्टडी में रखने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से मदद की गुहार लगायी थी। कोर्ट के संज्ञान लेने के पूर्व ही पुलिस ने तीनों को शांतिभंग में चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया।

-नफीस के हिस्ट्री की तलाश में जुटी पुलिस

उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा का इस्तेमाल हुआ था, वह ईट ऑन बिरयानी के मालिक नफीस की थी। नफीस ने बताया कि क्रेटा उसकी ही थी, लेकिन रूखसार को बेंच दिया था। जबकि रूखसार अपने घर से गायब है। अब पुलिस नफीस के बैंक खातों को खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसकी कमाई कितनी है और पैसा कहां-कहां भेज रहा है। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि ब्वाॅयज हाईस्कूल के सामने स्थित ईट ऑन बिरयानी भी अवैध है और उस पर भी बुलडोजर चल सकता है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular